दुबहा मेंसनसनी: वोट 5े लालच में 'जहरीली शराब' देकर वृद्ध की हत्या का आरोप, पूर्व प्रधान पर उठी
लखीमपुर खीरी (निघासन): जनपद के निघासन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुबहा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक वृद्ध व्यक्ति, मिश्री लाल मौर्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक के परिजनों ने गाँव के ही पूर्व प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। परिजनों का दावा है कि आगामी चुनावों में अपनी 'वोट पक्की' करने के लालच में पूर्व प्रधान ने वृद्ध को धोखे से नशीली/जहरीली शराब पिला दी, जिससे उनकी जान चली गई। घटना का विवरण:खांसी की दवा' बताकर पिलाया जहर
मृतक के पुत्र सूरज मौर्य द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, घटना 10 जनवरी 2026 की शाम करीब 5:30 बजे की है। उस समय मिश्री लाल अपने घर के बाहर आंगन में अकेले बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान विपक्षी सोहन लाल मौर्य (पुत्र बाबूराम) वहां आया। उसने वृद्ध को बहला-फुसलाकर 'खांसी की दवा' बताकर एक तरल पदार्थ पिला दिया, जो वास्तव में जहरीली शराब थी।
पदार्थ पीते ही मिश्री लाल की हालत बिगड़ने लगी। उनके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर घर की महिलाएं बाहर आईं, तब तक आरोपी वहां से जा चुका था। इलाज के दौरान तोड़ा दम परिजनों ने तुरंत पीड़ित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) निघासन में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी स्थिति में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें घर ले जाने की सलाह दी। अंततः, 15 जनवरी 2026 की सुबह करीब 9:00 बजे मिश्री लाल की मौत हो गई।
परिजनों का संघर्ष और पुलिसिया कार्रवाई पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने घटना के दिन (10 तारीख) से ही न्याय के लिए गुहार लगानी शुरू कर दी थी। परिजनों ने बताया कि: रात 9:30 बजे मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई गई। आपातकालीन सेवा 112 पर भी पुलिस को सूचित किया गया। 16 जनवरी 2026 को लिखित प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करने और सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग की गई है। वोट बैंक की राजनीति का काला चेहरा?मृतक के परिवार का सीधा आरोप है कि पूर्व प्रधान क्षेत्र में अपना दबदबा और वोट बैंक सुरक्षित करने के लिए गरीब ग्रामीणों को नशीले पदार्थों का लालच देते हैं। इसी क्रम में मिश्री लाल को मोहरा बनाया गया, जिसकी परिणति उनकी मृत्यु के रूप में हुई।पुलिस का पक्ष:
निघासन थाना पुलिस को शिकायत प्राप्त हो चुकी है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है। शव के पोस्टमार्टम और मेडिकल रिपोर्ट्स के आधार पर आगे की वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें