स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता जांचने के लिए एसआरएम बरेली से आई दो सदस्यीय टीम ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकैचनपुर लहरपुर का निरीक्षण किया। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा के अंतर्गत चेकलिस्ट के आधार पर केविन रुम,
इमरजेंसी वार्ड, दवा स्टोर और लैब सहित विभिन्न इकाइयों का गहनता से अवलोकन किया। टीम ने अस्पताल में आयुष्मान आरोग्य मेला के अवसर पर उपस्थिति मरीजों से संवाद कर उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और पीएचसी परिसर की सफाई व्यवस्था की सराहना की। निरीक्षण के दौरान डॉक्टर सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें