अनुवादक

रविवार, 18 अप्रैल 2021

नाथूला दर्रा Nathu La, Sikkim

नाथूला

Nathu La, Sikkim



प्रमुख बिंदु:

नाथूला जो कि दुनिया की सबसे ऊँची सड़कों में से एक है, समुद्र तल से 14450 फीट ऊपर भारत-तिब्बत सीमा पर स्थित हिमालय की चोटियों में एक पहाड़ी दर्रा है।
नाथू का अर्थ है 'कानों से सुनना', और ला का अर्थ है 'दर्रा'।
यह भारत और चीन के बीच एक खुली व्यापारिक सीमा पोस्ट है।
सिक्किम राज्य में स्थित अन्य दर्रे हैं- जेलेप ला दर्रा, डोंकिया दर्रा, चिवाभंजंग दर्रा।
दर्रा किससे-किसको जोड़ता है?/विशेषताएँ
1. बनिहाल दर्रा कश्मीर घाटी को बाह्य हिमालय और दक्षिण में मैदानी इलाकों के साथ।
2. बारा-लाचा-ला दर्रा हिमाचल प्रदेश के लाहौल को लेह ज़िले से।
3. फोटू-ला दर्रा लेह को कारगिल से।
4. रोहतांग दर्रा कुल्लू घाटी को हिमाचल प्रदेश की लाहौल और स्पीति घाटी से।
5. शिपकी ला दर्रा हिमाचल प्रदेश को तिब्बत के स्वायत्त क्षेत्र से।
6. जेलेप ला दर्रा सिक्किम को तिब्बत के स्वायत्त क्षेत्र से।
7. नाथू ला दर्रा सिक्किम को तिब्बत के स्वायत्त क्षेत्र से।
8. लिपूलेख दर्रा भारत की चौड़न घाटी को तिब्बत के स्वायत्त क्षेत्र से। यह उत्तराखंड, चीन और नेपाल के ट्राई-जंक्शन पर स्थित है।
9. खार्दूंग ला 
लद्दाख को सियाचिन ग्लेशियर से। यह विश्व का सबसे ऊँचा मोटर वाहन योग्य दर्रा है।

10. बोम-डि-ला दर्रा 
यह अरुणाचल प्रदेश में है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें