उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री - गोविंद वल्लभ पंत थे।
देश की पहली महिला मुख्यमंत्री के तौर पर सुचेता कृपलानी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर 1963 से 1967 तक रहीं।
देश की पहली महिला राज्यपाल के तौर पर सरोजिनी नायडू ने 1947 से 1949 तक उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के पद पर कार्य किया।
चौधरी चरण सिंह एवं विश्वनाथ प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश के ऐसे दो मुख्यमंत्री हैं जो भारत के प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं। नारायण दत्त तिवारी एकमात्र ऐसे राजनेता रहे हैं जो उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के पद पर भी रह चुके हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष बनारसी दास एवं श्रीपति मिश्रा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।
प्रदेश में सर्वाधिक बार मुख्यमंत्री मायावती (4 बार ) बनीं हैं, सर्वाधिक बार विधानसभा अध्यक्ष आत्माराम गोविंद खरे व केशरी नाथ त्रिपाठी ( 3-3 बार ) बने हैं।
उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 10 बार राष्ट्रपति शासन लगाया गया है, पहली बार राज्य में राष्ट्रपति शासन 25 फरवरी 1968 से 25 फरवरी 1969 तक लगाया था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें