अनुवादक

सोमवार, 8 फ़रवरी 2021

गणित शिक्षण प्रश्न उत्तर


#Maths_Pedagogy


1.  गणित की सभी शाखाओं में सबसे प्राचीनतम कौन सी है?

उत्तर– अंकगणित


2. रेखा गणित में प्रायोगिक स्तर पर प्रयुक्त होने वाली शिक्षण विधि है-

उत्तर- प्रदर्शन विधि


3.  एक अच्छी मूल्यांकन विधि वह है जिसमें देखा जाए-

उत्तर- बालक के व्यवहार में परिवर्तन करने की विधि


4.  जैकब एल मारेनो का संबंध किस विधि से है?

उत्तर- समाजमिति विधि


5.  समस्या समाधान विधि का सोपान है?

उत्तर-  निष्कर्ष निकालना


6.  गणित विषय की विशेषता है?

उत्तर- तर्क पूर्णता, परिणामों की निश्चिता, शुद्धता


7.  चिंता, बौध, तर्कशक्ति,  विश्लेषण की क्षमता बढ़ाने वाला विषय है?

उत्तर- गणित


8.  गणितीय निष्कर्ष सर्वमान्य होते हैं क्योंकि-

उत्तर- यह तर्क पर आधारित है


9.  शिक्षण उद्देश्यों का क्रमिक वर्गीकरण किसक द्वारा किया गया है?

उत्तर- ब्लूम 


10. ब्लूम टैक्सनॉमी का अंग नहीं है?

उत्तर- बुद्धि


11.  संश्लेषण विधि के संदर्भ में कौन सा तथ्य गलत है?

उत्तर- विश्लेषण से पहले प्रयुक्त होती है


12.  कौन सा सिद्धांत प्रायोजना विधि का नहीं है?

उत्तर- मूल्य


13. दैनिक पाठ योजना के निर्माण में सम्मिलित होता है?

उत्तर- विषय वस्तु का चयन. शिक्षण उद्देश्य का निर्धारण, शिक्षण विधियों का निर्माण


14.  अनुप्रयोग संबंधी प्राप्त उद्देश्यों की प्राप्ति होती है जब छात्र –

उत्तर- समस्या हल करने की उपयुक्त विधि चुनता है।


15.  ज्ञानात्मक पक्ष के उद्देश्यों में सर्वाधिक योगदान किसने दिया?

उत्तर- ब्लूम


16. पाठ योजना का भाग नहीं होते हैं?

उत्तर - शिक्षा के उद्देश्य


17.  गणित के मानसिक सिद्धांत के जन्मदाता है?

उत्तर- प्लेटो


18.  खोज विधि का प्रतिपादन किसने किया था?

उत्तर- प्रोफेसर आर्मस्ट्रांग


19.  निगमन विधि का उपयोग है?

उत्तर- सूत्र का प्रयोग करना


20.  सामान्य से विशिष्ट की ओर शिक्षण सूत्र पर आधारित विधि है?

उत्तर- निगमन विधि


21.  विशिष्ट से सामान्य तथा स्थूल से सूक्ष्म की ओर शिक्षण सूत्र पर आधारित विधि है?

उत्तर - आगमन विधि


22. गणित शिक्षण के प्रेरणात्मक सिद्धांत के सूत्र हैं?

उत्तर- सजीवता


23.  गणित शिक्षण के लिए पाठ योजना का निर्माण आवश्यक है?

उत्तर- विषय वस्तु का विकास सुव्यवस्थित ढंग से किया जाता है


24.  रेखा गणित में कौन से आयाम को प्रमुख स्थान दिया जाता है?

उत्तर- आकार, विस्तार, स्थिति


25.  गणित विषय का सबसे अधिक संबंध होता है?

 उत्तर -विज्ञान के साथ


26.  वह उद्देश्य जो शिक्षक गणित पढ़ाने के बाद कक्षा में ही प्राप्त कर लेता है, उसे कहा जाता है?

उत्तर- शिक्षण उद्देश्य


27. गणित शिक्षण में मूल्यांकन में ब्लू प्रिंट है?

उत्तर- प्रश्न पत्र निर्माण की आधारशिला


28. किस विधि के अंतर्गत यह निर्धारित किया जाता है कि पूरे अध्याय में कितने  शीर्षको के अंतर्गत व कितने कालांशों व किन- किन दिनों को पढ़ाना है?

उत्तर- इकाई योजना विधि


29.  गणित के नियम व निष्कर्ष कैसे होते हैं?

उत्तर- वस्तुनिष्ठ वा सार्वभौमिक


30.  आगमन विधि का एक प्रमुख दोष है?

उत्तर- ज्ञानार्जन बहुत धीमी गति से होता है


31.  गणित के अध्ययन से 1 बच्चे में किस गुण का विकास होता है?

उत्तर- आत्मविश्वास तार्किक सोच विश्लेषक सोच


32. ' “गणित सभ्यता और संस्कृति का दर्पण है “,यह कथन किसने कहा है?

उत्तर- हॉग व्हेन


33. उपलब्धि परीक्षण और नैदानिक परीक्षण में अंतर है?

उत्तर- उद्देश्य का


34.  प्राथमिक स्तर पर गणित का क्या महत्व है?

उत्तर- व्यावहारिक


35. वस्तुनिष्ठ परीक्षण की सर्वाधिक महत्वपूर्ण विशेषता है?

उत्तर- वैधता


36.  मूल्यांकन का निकटतम संबंध होता है?

उत्तर- उद्देश्य से


37.  मनुष्य के जीवन की गतिविधियों में गणित का सर्वाधिक उपयोग होता है?

उत्तर - सामाजिक व आर्थिक


38.  कौन सा कार्य अध्यापक से संबंधित नहीं है?

उत्तर- बजट बनाना


39.  सर्वाधिक प्रभावशाली शिक्षण सामग्री है?

उत्तर- प्रत्यक्ष अनुभव


40. छात्र गणित की गणना में गति प्राप्त कर सकते हैं?

उत्तर- अभ्यास द्वारा


41.  गणित की प्रकृति एवं संरचना में  कौन सी विशेषता नहीं है?

उत्तर- गणित की सभी शाखाओं का मूलभूत आधार समुच्चय सिद्धांत भाषा है


42. " गणित सभी विज्ञानों का द्वार कुंजी है" यह शब्द किसने कहे हैं?

उत्तर- रोजर बेकन


43.  ज्ञानात्मक पक्ष में सबसे उच्च उद्देश्य किसे माना गया है?

उत्तर- मूल्यांकन


44.  सामान्य से विशिष्ट का सिद्धांत किस में प्रयोग होता है?

उत्तर- निगमन विधि


45. गणित में किस विधि में हम पराया सूत्र तथा नियमों की सहायता लेते हैं?

उत्तर- निगमन


46.  छोटी कक्षाओं में गणित विषय में रुचि उत्पन्न करने के लिए पढ़ाने का तरीका होना चाहिए?

उत्तर- मनोरंजन एवं खेल संबंधी


47.  यदि एक विद्यार्थी गणित विषय कई बार अनुत्तीर्ण हो जाता है तो वह यह जानने के लिए कि गणित की किस शाखा में वह कमजोर है निम्न में से कौन सी विधि उपयोग में लेंगे?

उत्तर- उपचारात्मक तरीका


48.  एक शिक्षिका शिक्षार्थियों से पत्तियों को एकत्र करने और समिति पैटर्न की पहचान करने के लिए कहती है यह कार्य शिक्षिका के किस प्रयास को दर्शाता है?

उत्तर- वास्तविक जीवन को  गणितीय अवधारणाओं के साथ जोड़ने संबंधी


49.  एक गणित शिक्षिका संकल्पना पढ़ाते समय विद्यार्थियों के अक्सर पृष्ठपोषण लेती है?

उत्तर-  इस क्रिया को रूपात्मक आकलन कहा जा सकता है


50.  गणित की प्रकृति है?

उत्तर- यह तार्किक है


51. अभ्यास शिक्षण किस में सहयोग करता है?

उत्तर- सैद्धांतिक ज्ञान का उपयोग करने की क्षमता का विकास करने में


52.  क्रियात्मक गणित का महत्व होता है?

उत्तर- स्वयं करके सीखना


53.  गणित की भाषा का अंग है?

उत्तर - संकेत सूत्र संख्या संख्या चर


54. गणित शिक्षण का किस विषय में महत्व है?

उत्तर-  समुदाय ,सिद्धांत एवं तर्क ,विज्ञान


55. अंक गणित शिक्षण की उपयुक्त विधि है?

उत्तर- विश्लेषण विधि


56.  एक अध्यापक कक्षा शिक्षण में किस उद्देश्य को प्राप्त करता है?

उत्तर- ज्ञानात्मक ,भावात्मक और  मनुष्य चालक


57.  गणित शिक्षण में अध्यापक की मुख्य भूमिका है?

उत्तर- दार्शनिक ,मित्र ,परामर्शक


58. गणित शिक्षण की उपयुक्त विधि है?

उत्तर- आगमन -निगमन विधि


59. उच्च प्राथमिक स्तर पर आंकड़ों के प्रबंधन का केंद्र होता है?

उत्तर- आंकड़ों का संग्रह, संगठन और प्रस्तुति


60.  गणित में समस्या के समाधान का सर्वाधिक उपयुक्त तरीका नहीं है?

उत्तर-   रट लेना


61.  पियाजे के अनुसार जब बालक औपचारिक परिचालन स्तर पर होता है, तो परिचय देने का उपयुक्त समय है?

उत्तर- आंकड़ों का प्रबंधन


62.  गणितीय प्रक्रिया नहीं है?

उत्तर- कंठस्थ करना


63. गणित की कक्षा कक्ष में महत्व दिया जाता है?

उत्तर- गणितीय विषय, प्रक्रिया और तर्क पर


64. “अधिक गणित जाने की अपेक्षा यह जानना अधिक उपयोगी है कि गणितीय करण कैसे किया जाए”? यह कथन किसके द्वारा दिया गया है?

उत्तर- डेविड  हिलर


65. NCF-2005 के अनुसार विद्यालयों में गणित शिक्षा का मुख्य उद्देश्य यह है?

उत्तर- बच्चे की चिंतन प्रक्रिया का गणितीयकरण करना


66.  NCF-2005 के अनुसार गणित की पाठ्य चर्चा महत्वाकांक्षी, सुसंगत है और यह महत्वपूर्ण गणित पढ़ाती है, यहां महत्वाकांक्षी का अर्थ है?

उत्तर- विद्यालय में गणित शिक्षण के उच्च उद्देश्यों को खोजना


67. अनिल सभी प्रश्नों के मौखिक उत्तर तो दे देता है परंतु जब समस्याओं के हल लिखता है तो गलतियां करता है उसके लेखन में गलतियों को हटाने हेतु कौनसी उपचारात्मक विधि सर्वश्रेष्ठ है?

उत्तर- उसे ऐसे कार्यपत्रक देखकर रिक्त स्थान भरने को कहना चाहिए जिसमें आंशिक रूप से समस्या हल की गई हो


68.  हमारी विद्यालय पाठ्यचर्या में गणित शिक्षण के स्थान को सुनिश्चित करने के लिए युगल आधार वाक्य है?

उत्तर- किस प्रकार प्रत्येक विद्यार्थी के मस्तिष्क को व्यस्त रखा जाए और किस प्रकार शिक्षार्थियों के  संसाधनों को सुदृढ़ बनाया जाए


69.  शून्य की खोज किसने की थी?

उत्तर- आर्यभट्ट ने


70.  सांख्यिकी में प्रसारण का विश्लेषण नामक विधि का मुख्य श्रेय किसका था?

उत्तर- आर. ए . फिशर


71. हासिल का संप्रत्यय को गणित में सर्वप्रथम किसने दिया?

उत्तर- श्रीधर ने


72. सबसे छोटी अभाज्य संख्या है?

उत्तर- दो


73.  सबसे छोटी प्राकृत संख्या है?

उत्तर- एक


74.  गणित विज्ञान है?

उत्तर- घटनाओं का


75. “गणित की उन्नति और वृद्धि देश की संपन्नता से संबंधित है “,यह किसका कथन है?

उत्तर- नेपोलियन का


76.  उच्च कक्षा में गणित की कौन सी शिक्षण विधि ज्यादा लाभदायक होती है?

उत्तर- निगमन विधि


77.  गणित की सर्वाधिक प्राचीन शाखा क्या है?

उत्तर- अंकगणित


78. छोटी कक्षाओं के लिए उपयोगी विधि है?

उत्तर- आगमन विधि


79. आगमन विधि किस शिक्षण सूत्र  पर आधारित है?

उत्तर-  विशिष्ट से सामान्य की ओर


80. ह्यूरिस्टिक विधि का केंद्रीय सिद्धांत क्या है?

उत्तर- स्वयं करके सीखना


81.  उदाहरण से नियम बनाया जाता है?

उत्तर-  आगमन विधि में


82.  गणित सार संग्रह किसकी पुस्तक है?

उत्तर- महावीराचार्य की


83.  लीलावती पुस्तक के लेखक कौन है?

उत्तर-  भास्कराचार्य द्वितीय


84.  22 दिसंबर को गणित दिवस किसके जन्मदिन  के अवसर पर मनाया जाता है?

उत्तर- श्रीनिवास रामानुजन


85.  “गणित विज्ञान की रानी है “,किसका कथन है?

उत्तर- गौस का


86. “गणित वह भाषा है जिसमें परमेश्वर ने संपूर्ण जगत् या ब्रह्मांड को लिख दिया है “,यह कथन है?

उत्तर-  गैलीलियो का


87.  “गणित को विज्ञान का नौकर माना जाता है”, यह कथन है?

उत्तर- बेल का

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें