अनुवादक

गुरुवार, 8 अप्रैल 2021

7 अप्रैल : विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day)

 7 अप्रैल : विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day)


हर साल, 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्व को सुरक्षित और स्वस्थ रखने में उनकी भूमिका के लिए मिडवाइव्स और नर्सों के काम को सम्मानित करने के लिए यह दिन मनाया जाता है।


मुख्य बिंदु


विश्व स्वास्थ्य दिवस को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कई अन्य संगठनों के साथ मनाया जाता है।


इतिहास


डब्ल्यूएचओ (WHO) ने 1948 में पहली विश्व स्वास्थ्य सभा आयोजित की थी। डब्ल्यूएचओ की स्थापना को चिह्नित करने के लिए प्रति वर्ष यह दिवस मनाया जाता है। डब्ल्यूएचओ आधिकारिक तौर पर केवल आठ अभियानों को चिह्नित करता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस उनमें से एक है। अन्य अभियानों में विश्व मलेरिया दिवस, विश्व क्षय रोग दिवस, विश्व टीकाकरण सप्ताह, विश्व तंबाकू निषेध दिवस, विश्व एड्स दिवस, विश्व हेपेटाइटिस दिवस और विश्व रक्तदाता दिवस शामिल है।


7 अप्रैल को विश्व स्तर पर मनाया जाता है विश्व स्वास्थ्य दिवस


विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल  को मनाया जाने वाला एक वैश्विक स्वास्थ्य जागरूकता दिवस है. हर साल 7 अप्रैल को, सरकारी और गैर-सरकारी स्वास्थ्य संगठन ऐसे कार्यक्रम का आयोजन करते हैं, जो जीवन जीने की स्वस्थ आदतों को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं. रोमांचक गतिविधियों से लेकर प्रतिज्ञाओं और योजनाओं का समर्थन करने तक, इन कार्यक्रमों का उद्देश्य दुनिया भर के लोगों की जीवन प्रत्याशा कैसे बढाई जा सकती है, इस विषय में जागरूकता पैदा करना है.


विश्व स्वास्थ्य दिवस 2021 का विषय: “सभी के लिए एक स्वच्छ, स्वस्थ दुनिया का निर्माण”.

विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास: 

1948 में, WHO ने प्रथम विश्व स्वास्थ्य सभा का आयोजन किया था. सभा ने 1950 से विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में, प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को मनाने का निर्णय लिया था. विश्व स्वास्थ्य दिवस WHO की स्थापना को चिह्नित करने के लिए आयोजित किया जाता है और संगठन द्वारा प्रत्येक वर्ष वैश्विक स्वास्थ्य के प्रमुख महत्व के विषय पर दुनिया भर में ध्यान आकर्षित करने के अवसर के रूप में देखा जाता है.

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अध्यक्ष: टेड्रोस अधानोम.

डब्ल्यूएचओ का मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड.

डब्ल्यूएचओ की स्थापना: 7 अप्रैल 1948.


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें